किर्गिस्तान की कार्यवाहक राष्ट्रपति बनी ओतुनबायेवा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 59 वर्षीया ओतुनबायेवा ने राजधानी में एक समारोह में शपथ ली। ब्रिटेन और अमेरिका में राजदूत रह चुकीं ओतुनबायेवा मध्य एशियाई देश में सर्वोच्च पद हासिल करने वाली पहली महिला हैं।

वह वर्ष 2011 के अंत तक संक्रमणकालीन सरकार का नेतृत्व करेंगी, इसके बाद उनकी योजना राजनीति से हटने का है। किर्गिस्तान के संसदीय चुनाव अक्टूबर में होने तय हैं।

पिछले सप्ताह हुए एक जनमत संग्रह में नए संविधान के पक्ष में भारी बहुमत मिला। संक्रमणकालीन सरकार का उद्देश्य देश में राजनीतिक सुधारों को लागू करना है।

बाकियेव के तख्तापलट में ओतुनबायेवा ने शीर्ष भूमिका निभाई। इसके बाद देश में बहुसंख्यक किर्गिज और अल्पसंख्यक उज्बेकों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ और करीब 2,000 लोग मारे गए।

ओतुनबायेवा ने हिंसा के लिए पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रूस से देश के दक्षिणी हिस्से में शांतिरक्षक भेजने को कहा। बहरहाल रूस ने इस आग्रह को खारिज कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+