आगरा में 4 हताश लोगों ने की आत्महत्या

इन मौतों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हताशा के चलते शुक्रवार को आगरा में चार लोगों ने आत्महत्या कर ली।

राधा नगर के 25 वर्षीय युवक ललित बघेल ने कमला नगर क्षेत्र में चलती रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

उसके पास से मिले आत्महत्या से पहले लिखे गए संदेश में उसने कहा है कि वह अपने खराब स्वास्थ्य के चलते आत्महत्या कर रहा है और उसके इस कृत्य के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

ललित के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया था कि जूते बनाने वाली एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले ललित का पैर एक दुर्घटना में टूट गया था। उसकी शल्य चिकित्सा की गई थी लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।

किदवई पार्क क्षेत्र में एक होटल के प्रबंधक 25 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव ने पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक सप्ताह पहले ही यहां लौटा था, उसका तबादला दिल्ली से मुंबई कर दिया गया था।

आगरा में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत विवेक की पत्नी मुक्ति ने पुलिस को बताया कि विवेक बार-बार तबादला होने से प्रताड़ित महसूस कर रहा था और हताश था।

एक अन्य मामले में तीन बच्चों के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक गणेश आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक किताबों की दुकान पर काम करता था। पारिवारिक विवादों और पत्नी के साथ तनाव के चलते उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया।

शहर के एतमादुद्दोला क्षेत्र में एक किशोर लड़की ने आत्महत्या कर ली। पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना लड़की का दाह संस्कार करने से मामले में संशय की स्थिति है। अब मामले की जांच हो रही है।

पिछले कुछ महीनों में आगरा में आत्महत्या के मामले बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई कारणों से हताशा और निराशा के चलते युवा मौत को गले लगा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+