मुंबई में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार को मूसलाधार बारिश से कुछ स्थानों पर पानी भरने और यातायात जाम हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मुंबई के उत्तर में स्थित उपनगरीय इलाकों में अभी तक लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं जबकि दक्षिणी और दक्षिण-मध्य इलाकों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई।

शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। हवाई यातायात पर हालांकि बारिश का असर नहीं पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया, "यातायात जाम से बचने के लिए मार्गो में बदलाव किया गया है जबकि लोगों को जलभराव वाले इलाकों की तरफ से न जाने की सलाह दी गई है।"

उधर, मौसम विभाग ने कोलाबा में 0.3 मीलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जबकि सूत्रों के मुताबिक दक्षिण मुंबई में लगभग 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पटरियों पर जलभराव और कम दृश्यता की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, "रेलगाड़ियों को हालांकि रद्द नहीं किया गया है। ऐहतियात के तौर पर रेलगाड़ियों की चाल धीमी कर दी गई हैं और वह 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं।"

महाराष्ट्र के ठाणे, नंदुरबार, लातूर और नांदेड़ जिलों में भी बारिश होने की खबर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+