नक्सलियों ने माकपा समर्थक की हत्या की
कोलकाता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले के झारग्राम में संदिग्ध नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक समर्थक की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने शुक्रवार रात गणेश मुर्मू को उसके घर से अगवा कर हत्या कर दी।
पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हसन ने बताया कि मानिकपुर गांव के निकट जंगलों में शनिवार सुबह मुर्मू का शव बरामद किया गया। हत्या के बाद नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर रखे गए पोस्टरों के मुताबिक मुर्मू की हत्या उसके पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications