हरियाणा में आम की पैदावार बढ़ी
चण्डीगढ़, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा में पिछले 20 वर्षो में आम के पेड़ों का इलाका तीन गुना बढ़ गया है जिससे यहां आम की पैदावार में खासी बढ़ोतरी हुई है।
वित्त आयुक्त रोशन लाल ने कहा कि यहां आम की पैदावार 1990-91 के 19,000 टन प्रतिवर्ष से बढ़कर वर्ष 2009 में 64,570 टन हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा आधुनिक तकनीकों के उपयोग के जरिए उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।
इस दौरान आम के पेड़ों का इलाका 3,553 हेक्टेयर से बढ़कर अब 9,125 हेक्टेयर हो गया है। वर्ष 2010-11 में इस क्षेत्र में 250 हेक्टेयर का इलाका और जुड़ जाएगा।
रोशन लाल ने कहा, "आम की पैदावार के क्षेत्र में हरियाणा काफी आगे पहुंच गया है यहां कुल फल की पैदावार के क्षेत्र में आम की पैदावार की विकास दर 25 फीसदी प्रतिवर्ष है। आम की खेती का सबसे ज्यादा इलाका यमुनानगर जिले में है जबकि इसके बाद अंबाला, पंचकुला, करनाल और कुरुक्षेत्र का स्थान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications