पाचेको ने अदालत में आत्मसमर्पण किया (लीड-1)
मडगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश यू.वी. बाकरे की अदालत में पाचेको की अंतरिम जमानत की सुनवाई चल रही थी। वहीं अदालत के बाहर अपराध शाखा के अधिकारी पाचेको को गिरफ्तार करने के लिए मौजूद थे।
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को पाचेको की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
गौरतलब है कि 28 वर्षीया नादिया तोरादो की चेन्नई में 30 मई को मौत हो जाने के बाद पाचेको और उनके एक सहयोगी लिंडन मोंटेरियो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
अपराध शाखा द्वारा गत चार मई को नौ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद पाचेको भूमिगत हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मोंटेरियो से भी अपराध शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को पूछताछ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications