नक्सली का स्वांग रचने वाला शिक्षक गिरफ्तार
रायपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सली होने का स्वांग रचकर एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा को दुर्ग में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने भिलाई में स्थित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी के निदेशक सौरभ रूंगटा से यह रकम चार किश्तों में मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक शर्मा 22 मई से ही रूंगटा को पत्र और ई-मेल भेजकर यह रकम मांग कर रहा था। रकम न देने पर शर्मा ने स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों की हत्या करने तथा कॉलेज की इमारत को उड़ाने की धमकी दी थी।
दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया, "राज्य पुलिस ने खुफिया पुलिस के साथ मिलकर शर्मा को गिरफ्तार किया। शर्मा बी.टेक की डिग्री हासिल कर चुका है और वह झारखण्ड का रहने वाला है।"
शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रातोंरात करोड़पति बनना चाहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications