कांगो में तेल टैंकर में विस्फोट, 200 मरे (लीड-1)
किंशासा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश कांगो में शुक्रवार देर रात एक तेल टैंकर में विस्फोट से कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में संयुक्त राष्ट्र के पांच शांतिरक्षक भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस 24 टेलीविजन के हवाले से खबर दी है कि तेल टैंकर के पलटने के बाद उसमें विस्फोट हो गया।
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से शनिवार को बताया गया कि मरने वालों में पांच शांतिदूत शामिल हैं।
रेडक्रॉस के मुताबिक इस दुर्घटना में मरने वालों की तादाद 200 से अधिक हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications