भड़काऊ टिप्पणी करने पर सांसद विजयाशांति गिरफ्तार
अभिनेत्री से राजनेता बनीं विजयाशांति की गिरफ्तारी रोकने के लिए टीआरएस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके बंजारा हिल्स स्थित अवास पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।पुलिस ने विजयाशांति के खिलाफ शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। शनिवार को विजयाशांति पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं तभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।
पढ़े : रणबीर-कैटरीना की हैट्रिक
टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया।मेडक से सांसद विजयाशांति ने कुछ दिन पहले एक जनसभा में कथित तौर पर तेलंगाना के लोगों से अगल राज्य का विरोध करने वाले हर किसी का 'वध' कर देने का आह्वान किया था।













Click it and Unblock the Notifications