माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक दिल्ली में शुरू
पोलित ब्यूरो के सदस्य एम.के.पंधे ने आईएएनएस से कहा, "बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा और मसौदे को केंद्रीय समिति की विजयवाड़ा में 7-10 अगस्त को होने वाली बैठक में पेश किया जाएगा।"
पार्टी अधिकारियों ने कहा कि बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और अन्य सभी सदस्य उपस्थित हैं।
पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकायों के चुनाव में वाम मोर्चे की हार के बाद एक अन्य बैठक से भट्टाचार्य की अनुपस्थिति के बाद इस बैठक में उनकी उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पंधे ने कहा कि मसौदे के प्रस्ताव को केंद्रीय समिति की यहां 21-23 जुलाई को होने वाली बैठक में भी पेश किया जाएगा।
केरल और पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावों के पहले विजयवाड़ा की चार दिवसीय बैठक को माकपा का छोटा आम सम्मेलन माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications