तुर्की से माफी नहीं मांगेगा इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नेतान्याहू ने शुक्रवार को इजरायल के चैनल 1 टेलीविजन पर कहा कि अपने सैनिकों की हिफाजत के लिए इजरायल माफी नहीं मांगेगा। उन्होंने कहा, "हमें लोगों के मरने पर खेद है। यह स्पष्ट है।"
अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को इजरायल रडियो से कहा कि जहाज पर सवार यात्रियों के बीच शत्रु तत्व थे और जहाज पर कब्जे कर रहे इजरायली सैनिकों पर उन्होंने चाकुओं और डंडों जैसे हथियारों से हमला किया था।
अधिकारी ने कहा कि इजरायल के माफी मांगने की कोई संभावना नहीं है।
तनाव दूर करने के लिए तुर्की के विदेश मंत्री अहमत दावुतोग्लू और इजरायल के व्यापार और उद्योग मंत्री बेंजामिन बेन-एलिजेर के बीच बुधवार को ब्रसेल्स में गुप्त मुलाकात हुई थी।
नेतान्याहू ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं होने से नाराज इजरायल के विदेश मंत्री और सबसे बड़ी गठबंधन साझेदार इजरायल बेइतेइनु पार्टी के नेता एविग्डोर लिबरमैन के साथ विवाद को निपटाने के लिए मुलाकात की।
लिबरमैन ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं दिए जाने पर असंतोष जताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications