वैज्ञानिकों ने एचआईवी-प्रतिरोधी कोशिकाएं बनाईं

लास एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एचआईवी-प्रतिरोधी कोशिकाएं बनाई हैं। इन कोशिकाओं से बिना एंटी-रिट्रोवायरल दवाओं के इस्तेमाल से एचआईवी वायरस को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

शोधकर्ताओं के दल की प्रवक्ता मेगान लिविट ने बताया कि सदर्न कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के 'कैक स्कूल ऑफ मेडीसिन' के वैज्ञानिकों ने प्रयोग के लिए चूहे की कोशिकाओं का इस्तेमाल किया था।

शोधकर्ताओं ने रक्त की स्तंभ कोशिकाओं को एचआईवी प्रतिरोधक बनाने के लिए उनमें बदलाव किया था और इसके बाद इन कोशिकाओं को चूहों में प्रतिरोपित किया गया। चूहों में एचआईवी संक्रमण रोकने के लिए ऐसा किया गया।

लिविट कहती हैं कि यदि इस प्रक्रिया को मानव में अपनाया जाए तो उनमें एचआईवी प्रतिरोधी कोशिकाएं बनने में लंबा समय लगेगा और ये कोशिकाएं बनने के बाद मरीज की कोशिकाएं एचआईवी वायरस को निष्क्रिय अवस्था में ला देंगी।

शोधकर्ता पाउला कैनन का कहना है कि यह संकर जीन और स्तंभ कोशिका प्रक्रिया बताती है कि एचआईवी-रोधी प्रतिरोधक कोशिकाएं बनाना संभव है और एचआईवी के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है।

उन्होंने कहा कि अभी यह प्रयोग चूहों पर किया गया है और अब यह देखना है कि मानव में यह प्रयोग कितना सफल रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+