जावेद ने तीन नहीं सिर्फ एक हत्‍या की: मुंबई पुलिस

मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में गिरफ्तार किये गए कथित 'साइको किलर' जावेद रहमान शेख के बारे में पुलिस ने कहा है कि वो तीन नहीं बल्कि सिर्फ एक हत्‍या का आरोपी है। पुलिस ने जावेद के डीएनए नमूने कुर्ला में तीन नाबालिक लड़कियों की हत्याओं के समय मिले डीएनए नमूनों से मैच कराए, जिनमें से केवल एक मामले में मेल खाते हैं। इस आधार पर पुलिस ने जावेद को केवल 19 जून को हुए नुसरत शेख की हत्या के मामले में आरोपी बताया है।

मुंबई पुलिस के आयुक्त संजीव दयाल ने गुरुवार को कहा, "19 साल के आरोपी जावेद रहमान शेख को सीरियल किलर नहीं कहा जा सकता और न ही यह कहा जा सकता है कि उसने हत्या के बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जावेद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था, हमने उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। हम हत्या के बारे में और जानकारियों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।"

क्लिक करें- मुंबई में साइको किलर गिरफ्तार

पलिस के मुताबिक अभी केवल एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है दो अन्य मामलों में आरोपी की खोज अभी जारी है। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक जावेद के डीएनए नमूने 19 जून को हत्या की गई नुसरत शेख के नाखूनों से मिले डीएनए नमूनों से मेल खा रहे हैं। जावेद नुसरत के पड़ोस में रहता है और दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह घरों में इंटरनेट केबल लगाने और घरों से बिल भुगतान एकत्र करने का काम करता था।

गौरतलब है कि वत्सल ताज नगर में 19 जून को अपने घर के पास खेल रही नुसरत अचानक गायब हो गई थी बाद में उसे मृत अवस्था में पाया गया था। वहीं सात मार्च को नेहरू नगर के पुलिस क्वार्टर्स की छत पर एक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इससे पहले नेहरू नगर की एक इमारत में नौ फरवरी को एक पांच साल की बच्ची को मृत अवस्था में एक बैग में पाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+