हिमाचल में सड़कों पर दिखेगी हरियाली
शिमला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सरकार की योजना के तहत सड़कों के दोनों तरफ हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों के किनारे तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे।
सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में सड़कों को और हरित बनाने के लिए राजमार्गो के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे।"
प्रवक्ता ने बताया, " पैड़-पौधे की अलग-अलग किस्मों के तीन लाख पौधे सभी राष्ट्रीय राजमार्गो और मुख्य सड़कों पर 15 जुलाई से 31 अगस्त के बीच लगाए जाएंगे।"
राज्य के लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस अभियान को चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सड़कों पर पौधारोपण के लिए विभिन्न जगहों को चिन्हित किया गया है।
अधिकारी ने बताया, "पौधारोपण अभियान के तहत हर्बल और सजावटी पौधों को वरीयता दी जाएगी। "
राज्य सरकार ने वर्ष 2009-10 में 'साझा वन, संजीवनी वन' और 'अपना वन, अपना धन' के नाम से कई योजनाए चलाई जिसके तहत पौधारोपण किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications