आंध्र में नक्सली सरगना ढेर
हैदराबाद से लगभग 300 किलोमीटर दूर अदीलाबाद जिले में जोगापुर के निकट नक्सलियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के दौरान मारे गए एक अन्य नक्सली की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक ए के 47 राइफल, 9 एमएम की पिस्तौल और दो थैले बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि आजाद, प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था। आजाद पर 12 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कृष्णा जिले का निवासी आजाद पिछले चार दशकों से नक्सली आंदोलन में सक्रिय था।
अजाद के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 27 जवानों के मारे जाने के दो दिन बाद सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में आजाद मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications