मूल्य वृद्धि के लिए माकपा ने की प्रधानमंत्री की आलोचना
पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को ईंधन की कीमतों में वृद्धि करने की बजाए कर ढांचों में कुछ समायोजन करना चाहिए था। क्योंकि कीमतों में वृद्धि होने से देश के अधिकांश लोग प्रभावित होते हैं।
माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के ताजा अंक में कहा गया है, "आम आदमी के हित में प्रधानमंत्री को कर ढांचे में कुछ समायोजन करना चाहिए था न कि मूल्य वृद्धि। महंगाई की मार से अधिकांश जनता प्रभावित होती है।"
इसमें कहा गया है, "आम आदमी के नाम पर सत्ता में आई संप्रग-2 सरकार आम आदमी के जीवन को कठिन बना रही है। यह कतई स्वीकार्य नही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications