प्रमुख दरों में बढ़ोतरी का आरबीआई का निर्णय वांछित : प्रणब
आरबीआई ने रेपो रेट 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर में भी इतनी ही बढ़ोतरी करके 4 प्रतिशत कर दी है।
शुक्रवार को हुई इस बढ़ोतरी से पहले रेपो रेट 5.25 प्रतिशत थी। इस ब्याज दर पर केंद्रीय बैंक अन्य को उधार देता है। इस ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण वाणिज्यिक बैंकों की उधार लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
आरबीआई ने कहा है कि मौद्रिक उपायों से महंगाई रुकनी चाहिए और निम्न मुद्रास्फीति की अपेक्षाओं को आगे बढ़ना चाहिए।
मुखर्जी ने एक बयान में कहा, "ऐसे में जब मुख्य मुद्रास्फीति बढ़ गई है और ऋण की स्थित बहुत तंग है, तो ये कदम वांछित हैं।"
मुखर्जी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आरबीआई ने कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) नहीं बढ़ाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications