मप्र के स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया। उनके बेटों और भाइयों पर ग्वालियर जिले के बेला गांव में जमीन से जुड़े एक विवाद के कारण पिछले दिनों भीकम सिंह कुशवाहा नाम के एक शख्स की हत्या किए जाने का आरोप है।
गौरतलब है कि मिश्रा का ताल्लुक भी ग्वालियर से है और वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications