ब्लेयर को मिली थी इराक युद्ध अवैध होने की चेतावनी
गोल्डस्मिथ के इस गुप्त ज्ञापन के सार्वजनिक होने के बाद यह बात सामने आई है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रिटिश कैबिनेट कार्यालय ने गोल्डस्मिथ की कानूनी सलाह के प्रथम प्रारूप को प्रकाशित किया है। गोल्डस्मिथ ने इराक युद्ध की वैधता पर सवाल उठाए थे।
यह ज्ञापन संयुक्त राष्ट्र के पहले के प्रस्ताव का हवाला देते हुए 14 जनवरी, 2003 को लिखा गया था। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च, 2003 को अमेरिकी सेना की अगुवाई में गठबंधन सेना ने इराक पर हमला कर दिया था।
इसमें कहा गया था, "जब तक सुरक्षा परिषद का कोई नया फैसला नहीं आता तब तक संयुक्त राष्ट्र के पहले के प्रस्ताव के अनुसार बल प्रयोग करना अवैध होगा।"
ब्लेयर को यह सलाह देने के बाद ही गोल्डस्मिथ तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से मिलने वाशिंगटन गए। इसके बाद उनको लेकर अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन से अपनी नाराजगी जताई थी।
इराक युद्ध में ब्रिटेन की भूमिका की जांच के लिए 15 जून, 2009 को प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने आदेश जारी किया था। इसके बाद कई वकीलों ने भी कहा कि इराक युद्ध गैरकानूनी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications