कश्मीर घाटी में कर्फ्यू
श्रीनगर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रस्तावित जुलूस को देखते हुए कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया।
अलगाववादियों ने सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के विरोध में जुलूस का आह्वान किया है।
पुलिस की ओर से गुरुवार देर रात ऐलान किया गया कि कर्फ्यू शुक्रवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। सोपोर, बारामूला, हंडवाड़ा, कुपवाड़ा, पुलवामा, अनंतनाग, गुलगाम, काकपोरा, पाम्पोरे और बिज्बेहरा में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इसका उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को संयम बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।"
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने बीते कुछ दिनों से जारी हिंसा और सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ श्रीनगर के ईदगाह मैदान में एक सभा का आह्वान किया है।
पिछले महीने गिलानी को जनसुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। हुर्रियत कांफ्रेंस के कई अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications