बिहार में नाव दुर्घटना, 2 महिलाओं की मौत
पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में बेतिया जिले के श्रीनगर थाना अंतर्गत गंडक नदी में शुक्रवार को एक नाव के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग लापता हैं।
पुलिस के अनुसार पजहा वरजीरवा गांव के नजदीक घोड़हिया घाट से कुछ लोग एक नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे कि बीच नदी में अचानक नाव पलट गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
बेतिया (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक शरद कुमार ने बताया, "नदी से अब तक दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं जबकि 12 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को खोजने का कार्य चल रहा है परंतु नदी के तेज बहाव के कारण गोताखोरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
पुलिस के अनुसार इस नाव में 15 से 20 लोग सवार थे परंतु ग्रामीणों के अनुसार नाव पर 40 से अधिक लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications