बिहार में जोर पकड़ रहा है मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पटना में 12़ 4 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं पूर्णिया में नौ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पटना में गुरुवार को सुबह का तापमान 27़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 27़ 8 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनना प्रारंभ हो गया है जिसके कारण निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनते ही राज्य में मानसून मजबूत हो जाएगा जिसके बाद भारी बारिश दर्ज की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications