दिल्ली को मानसून के लिए करना होगा इंतजार
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"
गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications