दिल्ली में आम महोत्सव आरंभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम भारतीय उपमहाद्वीप का प्रमुख फल है। यह भारतीय संस्कृति व धर्म का भी एक अभिन्न अंग भी है। अपने विशिष्ट गुणों के कारण ही इसे फलों का राजा कहा जाता है। बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा के पास आम के एक लाख पेड़ लगवाए थे, जिसे लक्खी बाग के नाम से आज भी जाना जाता है।
आम पूरे देश में 1़23 मिलियन हेक्टेयर भाग में उगाया जाता है और लगभग 11 मिलियन टन आम की पैदावार होती है। विश्व में सबसे अधिक आम भारत में पैदा होता है।
22 वें आम उत्सव में बड़े पैमाने पर भाग लेने वालों में पारंपरिक आम के बागवानों के किसान जिन्होनें वषों से अपने इस कौशल में दक्षता हासिल की है, के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं।
विश्व में आम की 1365 किस्में पैदा होती है जिसमें से लगभग 1000 किस्में भारत में पाई जाती हैं।
इस आम उत्सव में लीची के आकार से लेकर कटहल के आकार तक का आम प्रदर्शित किया जा रहा है। उत्सव में लगभग आम की 400 से अधिक किस्में प्रदर्शित की जा रही है। इसके अलावा आम उत्सव में आम उत्पादकों के मध्य आठ आमों की किस्मों - दशहरी, लंगड़ा, मल्लिका, रटौल, चौसा, हुस्नआरा, फज़ली, रामकेला आदि के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications