उप्र में अधिकतम तापमान में गिरावट
लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, वाराणसी का 38.0 डिग्री, गोरखपुर का 32.8 डिग्री, कानपुर का 36.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बादल छाये रहे। पूर्वाचल में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान यथावत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही पूर्वी और तराई क्षेत्र में बारिश की उम्मीद जताई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications