भारतीय मूल के वैज्ञानिक की हत्या में 2 और किशोर आरोपित
न्यूयार्क, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी पुलिस ने भारतीय मूल के एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक की न्यूजर्सी के ओल्ड ब्रिज में उसके घर के बाहर हत्या करने के लिए दो और किशोरों को आरोपित किया है।
तीन अन्य किशोरों को सोमवार को आरोपित किया गया था। पिछले शुक्रवार की रात किशोरों के एक समूह ने आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे दिव्येंदु सिन्हा (49) की जम कर पिटाई की थी। पिटाई के कारण सिर में आई गंभीर चोट के कारण सिन्हा का निधन हो गया था।
मिडलसेक्स काउंटी के अभियोजक ब्रस कापलान ने कहा कि 17 वर्ष और 16 वर्ष उम्र के ये दोनों लड़के पूर्व में आरोपित किए गए 17 वर्ष उम्र के तीन अन्य लड़कों के साथ सिन्हा की हत्या में शामिल थे। उम्र के कारण तीनों की पहचान गुप्त रखी गई है। इन्हें एकतरफा आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कपलान ने कहा कि सिन्हा की घातक पिटाई से पैदा हुए आरोपों के अतिरिक्त पांचों किशोरों और ओल्ड ब्रिज इलाके के सभी नागरिकों पर सिन्हा पर हमले से कुछ मिनट पहले एक मोटर चालक के साथ झगड़ा करने के एक अन्य मामले में आरोपित किया गया है।
अभियोजक ने कहा कि एक मोटर वाहन में सवार ये पांचों किशोर एक अन्य मोटर चालक का पीछा करने में जुटे हुए थे। इसके पांच मिनट बाद उन्होंने सिन्हा पर हमला किया। दोनों घटनाएं एक दूसरे से दो मील से कम दूरी पर घटीं।
कापलान ने कहा कि यद्यपि सिन्हा पर हमला अचानक और बिना किसी उकसावे के हुआ लगता है, लेकिन अधिकारी अपनी जांच पूरी करने के बाद ही एक पक्षीय अरोप दायर करने पर विचार कर सकते हैं।
कापलान ने कहा, "प्रारंभिक तौर पर जांच में यह तय करने पर गौर किया गया है कि डा. सिन्हा की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications