पुलिस ढूंढती रही, पर नहीं मिली विजयाशांति
उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस की टीम बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंची तो वहां तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने जब आवास में प्रवेश करने का प्रयास किया तो टीआरएस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दोनों के बीच झड़प के कारण लगभग दो घंटे तक वहां नाटकीय दृश्य कायम रहा।
पुलिस काफी मशक्कत के बाद आवास के अंदर प्रवेश करने में कामयाब हुई, लेकिन विजयाशांति को ढूंढ नहीं पाई। इस बीच टीआरएस कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे और उन्होंने इसे साजिश करार दिया।
एक टीआरएस नेता ने कहा कि विजयाशांति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उन्होंने अस्पताल का नाम बताने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि विजया जल्द ही अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।
पुलिस मेडक की सांसद को चुनाव आयोग के निर्देश पर दायर मुकदमे के सिलसिले में ढूंढ रही है। आयोग ने उन पर लोगों के बीच विद्वेष फैलाने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications