छत्तीसगढ़ पुलिस की टिप्पणी पर सीआरपीएफ चकित

विश्व रंजन ने चकित करने वाली टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब नक्सलियों ने सीआरपीएफ पर एक और भयानक हमला किया है। 29 जून के उस हमले में 27 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ कमांडेंट ने कहा कि इस संवेदनहीन टिप्पणी पर वह हैरान हैं।

बस्तर क्षेत्र के बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ के इस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कोई जानबूझ कर मरना नहीं चाहता। छत्तीसगढ़ में कुछ समय से हमें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और हम निश्चित रूप से इस बुरे दौर से उबरेंगे। लेकिन मैं यह कतई उम्मीद नहीं कर रहा था कि छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख हमारे ऊपर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े करेंगे। उनकी टिप्पणियां चकित करने वाली और ठेस पहुंचाने वाली हैं।"

इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व अतिरिक्त निदेशक विश्व रंजन ने यह बयान उस समय दिया था, जब पत्रकारों ने राज्य में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ पर किए जा रहे बार-बार हमलों पर उनसे टिप्पणी मांगी। विश्व रंजन ने सीआरपीएफ को खुफिया जानकारियों को गंभीरता से न लेने का भी दोषी ठहराया था।

सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, "इस बयान ने हमें पीड़ा पहुंचाया है, क्योंकि बहुत सी बातें ऐसी हैं, जिन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा जा सकता। इन पर केवल बंद कमरे की बैठकों में ही चर्चा की जानी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+