'रूसी जासूस' ने जुर्म कबूले
वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किए गए रूस के संदिग्ध जासूसों में से एक ने अदालत के समक्ष गुरुवार को अपने जुर्म कबूल कर लिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रूस के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए जुआन लाजारो ने जासूसी सहित अपनी सभी गतिविधियों को स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि अपनी करतूतों पर उसे कोई अफसोस नहीं है।
लाजारो ने बताया कि उसने अपने नाम बदला था और रूसी अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने के लिए वह अपनी पत्नी और सहयोगी विकी पालेज के जरिए पत्र भिजवाता था। लाजारो, उसकी पत्नी और दो अन्य को गुरुवार को न्यूयार्क की एक संघीय अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि बीते रविवार को अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को साइप्रस में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications