मध्य पूर्व से अनुचित दबाव का ढाका को डर
समाचार पत्र द डेली स्टार ने शुक्रवार को कहा है, "मध्यम और शीर्ष स्तर के कई नेताओं ने कहा है कि सरकार ने पश्चिम के महत्वपूर्ण देशों से मिले आश्वासन के बाद मुकदमे को शुरू करने का कदम बढ़ाया है। पश्मिी देशों ने आश्वासन दिया है कि जमात के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ मध्य पूर्व के देशों की किसी भी प्रतिक्रिया से वे निपट लेंगे।"
अखबार ने सत्ताधारी अवामी लीग के सूत्रों के हवाले से कहा है कि मुकदमे की प्रक्रिया तब शुरू हुई है, जब पश्चिम ने ढाका को आश्वस्त किया है कि वे इस तरह के किसी भी दबावों से निपट लेंगे।
सरकार ने अदालत के एक आदेश के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के तीन शीर्ष पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने मार्च में एक रैली के दौरान मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हिरासत के दौरान उनसे इस्लामी पार्टियों की युवा शाखाओं के नेताओं के रूप में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन पार्टियों ने आजादी के आंदोलन के दौरान निहत्थे नागरिकों पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications