विजयाशांति को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव पीठ ने गत रविवार को तेलांगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से स्पष्टीकरण मांगा है कि विजयाशांति के विरुद्ध क्यों न कार्रवाई की जाए।
बयान में कहा गया है, "यदि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिला तो आयोग बिना पूर्व जानकारी दिए उचित कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।"
विजयाशांति ने तथाकथित आपत्तिजनक बयान 30 जून को हैदराबाद में दिया था।
आयोग ने कहा है कि अभी अखबारों के वे कतरन नहीं मिले हैं, जिसमें विजया ने कहा है 'तेलंगाना के विरोधियों को काट डालो।' लेकिन उत्तेजक बयान से विभिन्न समुदायों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकता है और हिंसा भड़क सकती है। यह आदर्श चनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है।
चुनाव पीठ ने कहा कि 27 जुलाई को उपचुनाव होने की घोषणा के साथ ही 21 जून को आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications