भारत ने लाहौर हमले की निंदा की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां कहा, "सरकार लाहौर में दाता दरबार पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करती है।"
ज्ञात हो कि दाता गंज बख्श दरगाह पर आतंकियों ने उस समय हमला किया, जब यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक गुरुवार की प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। इस हमले में कम से कम 43 लोग मारे गए हैं और 175 लोग घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications