नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की
पुलिस के अनुसार क्योंझर जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 20-30 सदस्यों ने पालसपाला गांव के दो निवासियों कैलाश मोहंता और मुना बेहरा को उनके घरों से बाहर निकाला और फिर उनकी हत्या कर दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने दोनों की हत्या करने के साथ ही उनके घरों को भी आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications