लाहौर में 2 आत्मघाती विस्फोट, 40 मरे (लीड-2)
स्थानीय अखबार 'द न्यूज' के अनुसार कुछ मिनटों के भीतर हुए दो विस्फोट में सैकड़ों लोग घायल हो गए। दोनों आत्मघाती हमलावर अपने शरीर से 20 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बांधे हुए थे। दोनों आतंकवादियों ने दरगाह परिसर में दो जगहों पर विस्फोट कर दिया।
पहले आत्मघाती हमलावर ने अपने आप को दरगाह के बेसमेंट में रात लगभग 10.46 बजे अपने आप को उड़ा लिया। दूसरा विस्फोट दो मिनट बाद उस समय हुआ जब दूसरे हमलवार ने दरगाह के अहाते में दाखिल होने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।
पुलिस के अनुसार हमलावरों की उम्र 20-22 के बीच थी। दरबार के वुजूखाने के निकट एक बम बरामद किया गया। आत्मघाती हमले के बाद घटना स्थल पर लोगों के शव इधर-उधर बिखरे हुए थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "विस्फोट के बाद पुरुष, महिलाएं और बच्चे चारों तरफ भाग रहे थे। पूरा बेसमेंट मलबे में तब्दील हो गया।" घटना के बाद सैकड़ों लोग इधर-उधर भागकर अपने रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे।
दरगाह के प्रमुख ने बताया हमले से संबंधित धमकियां मिल चुकी थी। सुरक्षा के पार्याप्त इंतजाम न होने की वजह से यह हादसा हुआ। बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने शवों के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए इक्कठा किया। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस ने हमलावरों के शवों को बरामद कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications