चीन की विकास दर 2009 में 9.1 प्रतिशत रही
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने शुक्रवार को कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद 2009 में 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि इससे पहले जनवरी में यह दर 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।
नए आंकड़ों के मुताबिक चीन का जीडीपी 515.4 युआन बढ़कर 34.35 खरब युआन हो गया है।
इस समीक्षा के बाद चीन के प्राथमिक क्षेत्र के उद्योग 25.1 अरब युआन घटकर पूर्व अनुमान की तुलना में 3.52 खरब युआन हो गया।
द्वितीय क्षेत्र के उद्योगों में में इस साल पिछले साल के मुकाबले 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications