ईरान के खिलाफ विधेयक पर ओबामा का हस्ताक्षर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक को अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट ने बीते सप्ताह पारित किया था। इस विधेयक में ईरान के ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र पर प्रतिबंधों की बात शामिल है।
अमेरिका की ओर से यह कानून उस समय बनाया गया है जब कुछ दिनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में उसके खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications