जम्मू बंद के ऐलान को मामूली समर्थन
ट्रांसपोर्टर और एक बड़े ट्रांसपोर्ट संगठन के उपाध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम बंद का समर्थन नहीं करेंगे और जम्मू की शांति को भंग करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे।"
उल्लेखनीय है कि समिति ने कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रियों को परेशान किए जाने के विरोध में बंद का ऐलान किया है।
चोपड़ा ने कहा कि जब अमरनाथ यात्री आसानी से यात्रा कर रहे हैं और यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार आवश्यक प्रबंध कर रही है, तब बंद के आह्वान का कोई कारण नहीं बनता।
जम्मू के लोगों को 2008 में हुए अमरनाथ भूमि विवाद और दो महीने तक चले आंदोलन का वह मंजर याद है, जिसमें जम्मू के एक दर्जन युवक मारे गए थे। सबको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा था और इन सबके लिए जम्मू के लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications