लाहौर में आत्मघाती विस्फोट , 38 मरे (लीड -1)
शहर के नागरिक प्रशासक खुसरो परवेज ने बताया, "दो आत्मघाती विस्फोट हुए हैं। आत्मघाती हमलावारों के सिर बरामद किए गए हैं।"
गौरतलब है कि आत्मघाती हमलावरों ने यह विस्फोट उस समय किया जब हजारों लोग 11वीं शताब्दी के सूफी संत अबुल हसन अली हजवेरी की पवित्र दरगाह पर जियारत के लिए इक्कठा हुए थे। इस दरगाह को समान्यतौर पर 'दाता गंज बक्श' के नाम से जाना जाता है।
शहर के पुलिस प्रमुख असलम तरीन ने कहा, "पहला विस्फोट दरगाह के बरामदे में हुआ जबकि उसके कुछ मिनट बाद ही दूसरा विस्फोट दरगाह के बेसमेंट में हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications