एचएएल के हेलीकॉप्टर सिमुलेटर को मिला सुरक्षा प्रमाण पत्र

इस सिमुलेटर का निर्माण कनाडाई कंपनी, सीएई ने हेलीकाप्टर एकेडमी टू ट्रेन सिमुलेशन ऑफ फ्लाइंग (हैट्सऑफ) के लिए किया है। हैट्सऑफ, एचएएल और सीएई का एक संयुक्त उपक्रम है। यह संस्था नागरिक उड्डयन उद्योग के लिए सिमुलेशन और एकीकृत प्रशिक्षण प्रदान करती है।

हैट्सऑफ के मुख्य कार्यकारी, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) सी.डी.उपाध्याय ने यहां एक बयान में कहा है, "डी स्तर का प्रमाण पत्र, डीजीसीए और सीएई जैसे नियामकों से उड़ान प्रशिक्षण उपकरण के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन का दर्जा है। हम सुरक्षा, परिचालन कुशलता और मिशन तत्परता में सुधार के लिए सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना शुरू करेंगे।"

सिमुलेटर में विभिन्न तरह के हेलीकाप्टरों को उड़ाने के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक रोल ऑन/रोल ऑफ काकपिट जैसी खासियतें हैं।

हैट्सऑफ अपने पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बेल 412 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+