रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाईं
आरबीआई ने रेपो रेट 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर में भी इतनी ही बढ़ोतरी करके 4 प्रतिशत कर दी है।
शुक्रवार को हुई इस बढ़ोतरी से पहले रेपो रेट 5.25 प्रतिशत थी। इस ब्याज दर पर केंद्रीय बैंक अन्य को उधार देता है। इस ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण वाणिज्यिक बैंकों की उधार लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
वहीं इस बढ़ोतरी के बाद चार प्रतिशत हो गई रिवर्स रेपो दर वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक व्यापारिक बैंकों से कर्ज लेता है। इस दर में बढ़ोतरी से बैंकों को आरबीआई को कर्ज देना आकर्षक हो जाता है, जिससे बैंकों के पास बाजार में ऋण देने के लिए नकदी में कमी आती है।
आरबीआई ने अपने बयान मे कहा, "इन मौद्रिक उपयों से महंगाई दर में कमी आएगी लेकिन फिलहाल विकास दर पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications