शीतल पेय की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली में स्थित इस फैक्ट्री में पेप्सी, कोक, स्प्राइट और थम्स अप ब्रांड के तहत शीतल पेय का उत्पादन किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि यहां निर्मित विभिन्न ब्रांड्स के नकली शीतल पेय की लगभग हर दिन स्थानीय बाजार में आपूर्ति होती थी। वहां से करीब 1,000 बोतलें जब्त की गई हैं।
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का मालिक राकेश तौमर फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications