बिहार में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि हार्डकोर नक्सली प्रद्युमन शर्मा उर्फ कुंदन जी को रूस्तमपुर इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक ठेकेदार से जबरन रुपये वसूलने गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली भाकपा (माओवादी) की बिहार समिति का सदस्य है और कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस कुंदन से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications