आईओसी की चेन्नई-बेंगलुरू तेल पाइपलाइन शुरू
चेन्नई से बेगलुरु तक पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एलपीजी और विमान ईंधन (एटीएफ) की आपूर्ति करने के लिए प्रतिवर्ष 14.5 लाख टन क्षमता वाली इस पाइपलाइन का निर्माण 290 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
इंडियन ऑयल के अध्यक्ष बी. एम. बंसल ने इस अवसर पर कहा, "पाइपलाइन के जरिए पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति न केवल सुरक्षित है बल्कि यह परिवहन के रेलमार्ग या सड़क मार्ग जैसे विकल्पों की तुलना में पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।"
बंसल ने कहा, "इस परियोजना के दूसरे चरण में हम पाइपलाइन की आपूर्ति क्षमता को बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिवर्ष तक करेंगे।"
इस अवसर पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा, केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली, पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन और सरकारी क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications