प्रधानमंत्री को जनता से अधिक तेल कंपनियों की चिंता : गडकरी

इसके साथ ही गडकरी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया कि वह आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण कर पाने में अक्षम साबित हुई है।

पांच जुलाई के भारत बंद की तैयारियों के बारे में यहां मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि अर्थशास्त्री होते हुए भी मनमोहन सिंह बढ़ती कीमतों पर लगाम लगा पाने में क्यों विफल हो गए हैं।

इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री, सोनिया और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार के पास देश में गरीब लोगों की सही संख्या तक की जानकारी नहीं है।

गडकरी ने मनमोहन से जानना चाहा है कि उत्पादन में वृद्धि के सरकार के दावे के बावजूद खाद्य पदार्थो की कीमतें क्यों बढ़ती जा रही हैं और महंगाई को रोकने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं।

गडकरी ने कहा कि विभिन्न पार्टियां कीमतों में वृद्धि के ज्वलंत मुद्दे पर एकजुट हो गई हैं। उन्होंने हर वर्ग के लोगों से, खासकर व्यापारियों से आह्वान किया कि वे बंद को सफल बनाएं। गडकरी ने कहा कि पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी आपात सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+