जबरन वसूली मामले में गवली को जमानत
वकील संजय महाजन ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व विधायक गवली को जमानत मिल जाने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं हो सकेगी। उनके खिलाफ हत्या का एक मामला अब भी लंबित है।
महाजन ने आईएएनएस को बताया, "हम मुंबई सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय से एक मामले में उनकी जमानत कराने में सफल रहे। हत्या के एक मामले में उनके खिलाफ दायर याचिक सर्वोच्च न्यायालय में अब भी लंबित है।"
गवली को 21 अप्रैल, 2008 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 2005 से शहर के एक बिल्डर से 25 लाख रुपये जबरन वसूलने की कोशिश करने का आरोप था।
बाद में उन पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और संपत्ति विवाद के चलते शिव सेना के एक पार्षद की हत्या की साजिश रचने में शामिल रहने का भी आरोप लगा।
गवली का भाई विजय अहीर भी इसी मामले में सह-अभियुक्त था और उसे एक महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications