महिला को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

घटना जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र के ललवाला गांव की है, जहां गुरुवार शाम एक 48 वर्षीय महिला के साथ उसके तीन पड़ोसियों ने यह अमानवीय कृत्य किया।

स्थानीय थाना प्रभारी एस. के. त्यागी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने आज घटना में मुख्य रूप से शामिल राजवीर, मन्नू और मदन को गिरफ्तार किया।"

पुलिस के मुताबिक दबंग पीड़िता के घर के सामने कूड़ा फेंक रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाली पीड़िता ने संवाददाताओं से कहा "उन्होंने मुझ्झे घर से बाहर निकालकर पीटा और मेरे कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। फिर सरेआम गांव में घुमाया। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ग्रामीण ने मेरी मदद नहीं की।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+