जून में बजाज ऑटो की बिक्री 63 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री जून में 63 प्रतिशत बढ़कर 3,15,422 गाड़ियां हो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीमित उत्पादन के कारण कंपनी की बिक्री प्रभावित हुई है।
कंपनी ने इस माह 2,82,808 मोटरसाइकिलें बेची हैं जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,67,945 वाहन बेचे थे।
इस महीने कंपनी की तीन पहिया वाहनों की बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 32,614 हो गई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसी महीने में 24,731 वाहन बेचे थे।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने बिक्री में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 9,28,336 वाहन बेचे, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 5,47,662 वाहन बेचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications