नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती हो : सुषमा
हाल ही में राज्य के नारायणपुर में हुए नक्सली हमले के बाद प्रदेश के दौरे पर स्वराज यहां पत्रकारों से चर्चा कर रही थी।
उन्होंने कहा, "भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा खत्म करने और हत्याएं रोकने के लिए सेना की तैनाती के पक्ष में है।"
स्वराज ने कहा, "यदि सेना की तैनाती से सुरक्षा बलों और बेकसूर नागरिकों की हत्याएं रूकती हैं तो हमें समाधान के लिए इस विकल्प को अपनाना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर दबाव बनाएगी।
उन्होंने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इसे लेकर केंद्र सरकार भ्रमित है। संसद के आगामी मानसून सत्र में भाजपा इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी।"
इस मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के साथ हुई कुछ बैठकों में सेना की तैनाती के मसले पर उनकी चर्चा भी हुई है।
उन्होंने कहा कि बैठक में यह महसूस किया गया कि यदि सेना की तैनाती होती है तो इस संबंध में रक्षा और सुरक्षा विशेषज्ञ एक रणनीति तैयार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications