'मोदी, वरुण प्रचार करेंगे या नहीं, भाजपा तय करेगी'

गडकरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "चुनाव प्रचार करने कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा, यह तय करना पार्टी का अधिकार है। हम उचित समय पर फैसला लेंगे और उसे क्रियान्वित भी करेंगे।"

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने पिछले दिनों भाजपा नेतृत्व को मोदी और वरुण को बिहार विधानसभा के संयुक्त चुनाव प्रचार से दूर रखने की सलाह दी थी। उनका तर्क था कि इससे जद (यू) की मुस्लिम विरोधी छवि पेश होगी।

गडकरी ने कहा, "बिहार में जो समस्या पैदा हुई थी, उसका समाधान हो गया है।" उन्होंने इस बात से इंकार किया कि गठबंधन में पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं में किसी प्रकार का मतभेद है।

उन्होंने कहा, "मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि हमारा गठबंधन वापस सत्ता में आएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने जो विकास किया है, हम उस एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे।"

गडकरी ने कहा, "लोगों को 15 साल के लालू-राबड़ी शासन की अभी भी याद है। लोग वापस उस दौर में लौटना नहीं चाहते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+