शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 48, निफ्टी 14 अंक फिसला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,598.94 अंक का उच्च और 17,426.78 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 0.28 प्रतिशत गिरकर 17,460.95 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,277.25 अंक का उच्च और 5,225.60 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह भी 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,237.10 अंक पर बंद हुआ।
बाजार में गिरावट के बावजूद विप्रो (2.95 प्रतिशत), टीसीएस (1.66 प्रतिशत) और एनटीपीसी (1.15 प्रतिशत) ने सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की।
सेंसेक्स में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.77 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (0.64 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (0.53 प्रतिशत) भी बढ़कर बंद हुए।
वहीं स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-2.31 प्रतिशत), महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-2.19 प्रतिशत) और बीएचईएल (-1.66 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। इंफोसिस (-1.39 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.14 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.14 प्रतिशत) भी गिरकर बंद हुए।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 2.89 अंक (-0.04 प्रतिशत) की हल्की गिरावट के साथ 7,118.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 22.66 अंक (0.25 प्रतिशत) बढ़कर 9,103.98 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर बैंकिंग (0.19 प्रतिशत) सूचकांक के अलावा सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। पूंजीगत वस्तुएं (-0.55 प्रतिशत), धातु (-0.5 प्रतिशत), रियल्टी (-0.47 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.45 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा तकनीक, ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांकों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
दिन के कारोबार में बीएसई पर रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज, टाटा स्टील और जुबिलेंट ऑर्गेनोसिस सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयर रहे। रिलायंस पावर, एचपीसीएल और सेसा गोवा में भी ज्यादा सौदे हुए।
बीएसई पर 1,445 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,430 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए, वहीं 126 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications